नवजात बच्चों से जुड़े ये अजीबोगरीब रिवाज आपको कर देंगे हैरान, यहां दफनाई जाती हैं मां की गर्भनाल

By: Ankur Mon, 12 Oct 2020 4:07:11

नवजात बच्चों से जुड़े ये अजीबोगरीब रिवाज आपको कर देंगे हैरान, यहां दफनाई जाती हैं मां की गर्भनाल

हर क्षेत्र के अपने कुछ रिवाज होते हैं जिसके लिए उन्हें जाना जाता हैं। जब भी कभी परिवार में बच्चे का जन्म होता हैं तो उससे जुड़े हुए भी कुछ रिवाज होते हैं जिनका पालन किया जाता हैं। लेकिन विदेशों में कुछ ऐसे अजीबोगरीब रिवाज होते हैं जो आपको हैरान कर देंगे। विकसित देशों में भी कई ऐसे रिवाज हैं जो आपको सोचने पर मजबूर कर देंगे। ऐसी मान्यता है कि रस्मों को निभाने से बच्चे को आने वाली सारी परेशानियों से बचाया जा सकता है।

चीन में बच्चे का जन्म होने के बाद मां को पूरे 30 दिन तक परिवार से अलग रहना होता है। इन 30 दिनों तक नई मां ना ही घर से बाहर निकल सकती है और ना ही कच्चे फल खा सकती है। इतना ही नहीं नई मां को नहाने की भी मनाही होती है। चीनी भाषा में इस महीने को Zuo yuezi कहते हैं। बता दें कि चीन में इस रस्म का इतिहास लगभग 2000 साल से भी अधिक पुराना है।

weird news,weird incident,weirdest birth customs ,अनोखी खबर, अनोखा मामला, बच्चों से जुड़े रिवाज

इंडोनेशिया के द्वीप बाली में भी बच्चे का जन्म होने पर एक बहुत अजीबोगरीब रस्म निभाई जाती है। इस रस्म के मुताबिक, बच्चे को पहले 3 महीने जमीन को छूने भी नहीं देना है और किसी तरह से जमीन के संपर्क में भी नहीं आना है। ऐसे में मां बच्चे को पूरे समय गोद में या बिस्तर पर रखे रहती है। इस रस्म को लेकर मान्यता ये है कि जमीन से दूर रखकर बच्चे का दूसरी दुनिया से संपर्क बना रहता है।

बता दें कि नाइजीरिया और घाना में मां की गर्भनाल जो बच्चे से जुड़ी होती है, उसके लिए शोक मनाने का रिवाज है। अफ्रीकन देशों में प्लेसेंटा यानी गर्भनाल को बच्चे का जुड़वा भाई या बहन माना जाता है और बाकायदा पूरी रस्मों के साथ उसे दफनाया जाता है। दफनाने की प्रक्रिया एक पेड़ के नीचे होता है।

जापान में भी बच्चे की गर्भनाल का बहुत महत्व है। यहां मान्यता है कि गर्भनाल एक मां से जुड़ा प्रतीक है। ऐसे में इसे सम्मान मिलना चाहिए। इसी वजह से बच्चे के जन्म होने के बाद गर्भनाल को फेंका नहीं जाता है, बल्कि लाख के डिब्बों में सहेजकर रखा जाता है। जापानी भाषा में इसे heso-no-o यानी पेट की पूंछ कहते हैं।

ये भी पढ़े :

# अनोखा बैग जो हुआ था करोड़ों में नीलाम, बना दुनिया का सबसे कीमती

# आखिर क्यों वनवास के दौरान सिर्फ पीले कपड़ों में थी माता सीता? यहां जानें कारण

# इस देश में कोरोनाकाल के दौरान बच्चे पैदा करने वाले पेरेंट्स को सरकार दे रही पैसे, जानें आखिर क्यों

# पेपर की किल्लत के चलते यह देश जारी करेगा एक लाख का नोट, चाय या कॉफी के लिए देने पड़ते हैं बैग भरकर रूपये

# अनोखा मंदिर जिसमें प्रवेश के लिए चढ़ाना पड़ता है खून, कौरव और पांडवों की होती हैं पूजा

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com